CM Nitish Kumar ने नालंदा में आंधी-पानी से 18 तथा सीवान, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में वज्रपात से 1-1 व्यक्ति की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।
CM Nitish Kumar ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि खराब मौसम में सतर्कता बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग के दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहकर खुद को सुरक्षित रखें।